हमारे ब्लॉग » www.ramkanwar.blogspot.in में आपका स्वागत है| | Director :- Ramkanwar Parasriya Digital Vision धन्यवाद "

एक का दम (मुंबई का एक वाला दम)

एक का दम! एक में सबसे ज्यादा मजा होता है| हम के साथ मिलकर बहुत कुछ कर सकते है लेकिन उन हजारो में एक की भी कमी हो जाये तो हम कुछ नही कर सकते है| लाख में एक की कमी हो जाये तो वह पुरे लाख नही होते वह हजारो में ही गिने जाते है|
              एक कीमत पुणे की टीम को पूछो जिन्होंने एक के कारण ख़िताब से दूर हो गई | आईपीएल 10 के फाइनल मुकाबले में मुंबई ने पुणे को सिर्फ एक रन से हराया था| एक बात और याद आयी एक बार एक लड़की के exam में 99% आये लेकिन सिर्फ १ के कारण उसने आत्महत्या कर ली| एक कीमत उस लड़की से पूछो एक की कीमत उसकी जिन्दगी के बराबर है| इसलिए जीवन का हर एक पल कीमती है| एक विधायल में 500 छात्र है लेकिन फिर भी वहा एक की कमी है शिक्षक | जो हमे अन्धकार से निकालकर रोशनी में ले जाता है | जितनी ख़ुशी हमे हजारो के मिलने से नही मिलती उतनी ख़ुशी उस एक के मिलने में मिलती है |
“हजारो लाखो क्या करे, कहा इन्हें ले जाएगा,
एक नाम ले ले बस, तू सच्चा इंशान कहलायेगा|”
       एक की कीमत अभी हमे पता नही चलती लेकिन जब वह एक हमारे पास नही होगा तब हमे एक की सही कीमत का पता चलेगा | परीक्षा में एक प्रश्न का उतर न देने पर हम ग्रेडिंग में निचे आ जाते है तब हमे एक का पता चलता है| हजार का नोट गुम जाने पर हमे कितना दुःख होता है लेकिन एक का सिक्का कोई नही ढूढता सोचो वह एक नही होता तो वह हजार नही 00 होते|

रामकंवार पारासरिया
8696170664


Share:

0 टिप्पणियाँ:

loading...
Copyright © Ramkanwar Parasriya | Powered by Blogger Design by Ramkanwar Parasriya